{"_id":"69ceafc2d9dd67eb1e01553a","slug":"delay-in-construction-of-polyhouse-angers-farmers-almora-news-c-232-1-shld1002-141651-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पॉलीहाउस निर्माण में देरी से भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पॉलीहाउस निर्माण में देरी से भड़के किसान
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नाबार्ड की आरआईडीएफ योजना के तहत पॉलीहाउस निर्माण में देरी से नाराज किसानों ने उद्यान- खाद्य प्रसंस्करण विभाग, चौबटिया के निदेशक को ज्ञापन भेजकर जमा धनराशि ब्याज सहित वापस करने की मांग की।
किसानों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उन्होंने 50 से 200 वर्ग मीटर के पॉलीहाउस निर्माण के लिए 20 प्रतिशत अग्रिम राशि विभाग में जमा की थी लेकिन अब तक कार्य पूरा नहीं हुआ। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से किसानों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों ललित पांडे, पूरन भट्ट, चंदन सिंह, पूरन शिल्पकार, नंदन प्रसाद, गोपाल सिंह, अमन सिंह, जितेंद्र सिंह, गणेश जोशी, रोहित सिंह, राहुल सिंह आदि हैं।
Trending Videos