सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Work on installing railings at accident-prone spots on Ranidhara Road begins

Almora News: रानीधारा रोड पर दुर्घटना संभावित स्थानों पर रेलिंग लगाने का काम शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 22 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Work on installing railings at accident-prone spots on Ranidhara Road begins
रानीधारा रोड पर दुर्घटना संभावित स्थानों पर रेलिंग लगाते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के रानीधारा क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की आशंका के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल की गई है। क्षेत्र की पार्षद आशा बिष्ट के प्रयासों से दुर्घटना संभावित स्थानों पर रेलिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos


रानीधारा रोड लंबे समय से दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता रहा है। सड़क के किनारे कई स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को खतरा बना रहता था। खासकर रात के समय और बरसात के मौसम में यहां दुर्घटनाओं की संभावना और अधिक बढ़ जाती थी। पार्षद आशा बिष्ट ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और संबंधित विभाग के समक्ष समस्या रखी। उनकी पहल पर लोक निर्माण विभाग ने अब खतरनाक स्थलों पर लोहे की रेलिंग लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर अंकित सिंह ने कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा चिन्हित सभी संवेदनशील स्थलों पर प्राथमिकता के आधार पर रेलिंग लगाई जा रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा किया जाएगा ताकि आम जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। पार्षद आशा बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और आगे भी ऐसे कार्य किए जाते रहेंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग के सहयोग से यह महत्वपूर्ण कार्य संभव हो पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में सड़क से जुड़े अन्य सुधार कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। स्थानीय निवासियों ने पार्षद के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed