सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   273 children are lucky enough to get admission in private schools, selected through lottery.

Bageshwar News: निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 273 नौनिहालों की खुली किस्मत, लॉटरी से हुआ चयन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
273 children are lucky enough to get admission in private schools, selected through lottery.
विज्ञापन

Trending Videos

बागेश्वर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिले में पहले चरण की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 273 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। अब चयनित विद्यार्थी आवंटित विद्यालयों में प्रवेश ले सकेंगे।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आरटीई के तहत पहले चरण में कुल 485 सीटें निर्धारित की गई थीं। इन सीटों के सापेक्ष विभाग को कुल 410 आवेदन प्राप्त हुए। ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की गई जिसमें से 273 विद्यार्थियों को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। आरटीई पोर्टल पर स्कूलों के पंजीकरण की स्थिति पर गौर करें तो जिले में कुल 110 निजी स्कूल संचालित हैं। इनमें से अब तक 83 विद्यालयों ने ही आरटीई पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। शेष 27 स्कूलों के पोर्टल पर विवरण अपडेट न करने के कारण सीटों का गणित प्रभावित हो रहा है। विभाग ने इन स्कूलों को भी जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में आवेदन कम आने और कुछ आवेदनों में तकनीकी खामियों के कारण कई सीटें अभी रिक्त रह गई हैं। जिन अभिभावकों के बच्चों का चयन पहले चरण में नहीं हो पाया है या जो आवेदन करने से चूक गए थे उन्हें दूसरे चरण की काउंसलिंग और लॉटरी में मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



...कोट
आरटीई के तहत पहले चरण में पोर्टल पर पंजीकृत स्कूलों के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों के आधार पर 273 बच्चों का चयन हुआ है। जिन निजी स्कूलों ने अभी तक पोर्टल पर अपना पंजीकरण अपडेट नहीं किया है उन्हें कड़े निर्देश दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि वंचित वर्ग के हर पात्र बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिले। -विनय कुमार, सीईओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed