{"_id":"697f9f9938d26151ad082034","slug":"a-dumper-truck-hit-a-motorcycle-killing-the-young-man-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-121962-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: डंपर ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: डंपर ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़। चमोली जिले के ग्वादलम में डंपर की टक्कर में गरुड़ के गलई, कंधार निवासी युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था।
ग्वालदम थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर में बाइक संख्या यूके 04-5438 पर दो युवक थराली की तरफ जा रहे थे। उनके पीछे से जा रहे डंपर संख्या यूके 14सीए 1921 ने ग्वालदम बाजार में बाइक को पीछे से तेज टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक के पीछे बैठा युवक आदित्य एक ओर छिटक गया। बाइक चालक मनीष सिंह (21) पुत्र कैलाश सिंंह वाहन समेत डंपर के नीचे आ गया। करीब 50 मीटर तक बाइक और युवक डंपर के साथ रगड़ते चले गए। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को हादसे की सूचना दी। लोग पुलिस टीम को साथ लेकर वह मौके पर पहुंचे। युवक को तत्काल ग्वालदम पीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर बागेश्वर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डॉ. हेमा ने बताया कि अस्पताल आने से पहले ही युवक की मौत हो गई थी।
शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। ग्वालदम के थानाध्यक्ष चौरसिया ने बताया कि लोगों के अनुसार डंपर चालक नशे में था। हादसे को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था। शाम को उसे पकड़ लिया गया है। मृतक युवक के परिजनों की तहरीर मिलने का इंतजार है। संवाद
एंबुलेंस हो गई रास्ते में खराब, अस्पताल में परिजनों का हंगामा
घायल युवक को ग्वालदम से ला रही एंबुलेंस कंधार में खराब हो गई। करीब आधे घंटे बाद बैजनाथ की एंबुलेंस वहां पहुंची और युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने मामले की जांच कराने को लेकर हंगामा किया। परिजनों का कहना था क्राइम सीन की सीसीटीवी फुटेज उनको तत्काल उपलब्ध कराई जानी चाहिए। घटना की जांच जब तक शुरू नहीं होगी, तब तक वह शव नहीं उठाएंगे। देर शाम तक परिजन अस्पताल में ही डटे रहे। रात आठ बजे तक हंगामा चलता रहा। आखिरकार पुलिस के मनाने के बाद परिजन शव उठाने को तैयार हुए।
Trending Videos