सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ignoring the Tanakpur-Bageshwar rail line is ignoring Kumaon.

Bageshwar News: टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन की अनदेखी करना कुमाऊं की उपेक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 02 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ignoring the Tanakpur-Bageshwar rail line is ignoring Kumaon.
विज्ञापन
बागेश्वर। केंद्र सरकार के इस साल के बजट ने भी रेल मार्ग निर्माण संघर्ष समिति को निराश किया है। अंग्रेजों के शासन काल में स्वीकृत और सर्वे होने के बावजूद सामरिक महत्व की इस रेल लाइन का अब तक निर्माण शुरू नहीं हो सका है। समिति का कहना है कि रेल लाइन की अनदेखी करना केवल दो जनपदों की नहीं वरन पूरे कुमाऊं की उपेक्षा करना है।
Trending Videos

समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी ने रेल लाइन निर्माण को चुनावी मुद्दा बनाने पर भी आक्रोश जताया है। कहा कि भाजपा हो या कांग्रेस चुनाव के समय दोनों पार्टियां रेल लाइन का निर्माण जल्द करवाने के सपने दिखाने लगती हैं। चुनाव जीतने के बाद जिसकी भी सरकार बनती है, वह पार्टी चुप्पी साध लेती है। कहा कि जब ऋषिकेश से कर्णप्रयाग, रामनगर से चौखुटिया तक रेल लाइन की बातें हो रही हैं तो बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन को सर्वे के नाम पर क्यों लटकाया जा रहा है। एक ओर बजट में हाईस्पीड रेल की बात की जा रही है, जबकि रेल सुविधा से विहीन जिलों में स्वीकृति और सर्वे के बावजूद लाइन निर्माण की पहल नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि समिति पिछले 25 साल से आंदोलन कर रही है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed