सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   nflation weighs heavily on kitchen budget, relief provided in health schemes

Bageshwar News: रसोई के बजट पर महंगाई भारी, स्वास्थ्य योजनाओं में मिली राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 02 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
nflation weighs heavily on kitchen budget, relief provided in health schemes
विज्ञापन
बागेश्वर। केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर जनपद की महिलाओं में मिली-जुली प्रतिक्रिया है। जहां एक ओर सरकार ने गर्ल्स हॉस्टल और स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए महिलाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का दावा किया है, वहीं दूसरी ओर गृहिणियों का मानना है कि रसोई के बढ़ते खर्चों पर कोई सीधी राहत न मिलना उनके दैनिक बजट को बिगाड़ सकता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी घटने से स्वास्थ्य के मोर्चे पर बड़ी राहत महसूस की जा रही है।
Trending Videos


......कोट
उम्मीद थी कि इस बार गैस सिलेंडर या खाद्य तेलों की कीमतों को लेकर कोई बड़ी सब्सिडी मिलेगी। सरकार ने कैंसर की दवाएं सस्ती की हैं, जो एक सराहनीय कदम है, लेकिन एक आम महिला का बजट उसकी रसोई से शुरू होता है। वहां राहत नहीं मिलना थोड़ा अखरता है। - शोभा देवी,
विज्ञापन
विज्ञापन



मारे यहां बिजली कटौती एक समस्या है, अगर सोलर पैनल पर सब्सिडी बढ़ती है तो छोटे उद्योगों को फायदा होगा। हर जिले में हॉस्टल की घोषणा से अब गांव की बेटी भी बेझिझक शहर जाकर पढ़ पाएगी। - किरन जोशी,



कोट
शिक्षा और महिला सुरक्षा पर बजट का फोकस स्पष्ट दिखता है। उच्च शिक्षा के लिए लोन प्रक्रिया को आसान बनाना एक बड़ा कदम है। जहां लोग बच्चों को बाहर भेजने से डरते हैं, वहां स्थानीय स्तर पर हॉस्टल और सुरक्षित माहौल बनाने की घोषणा राहत देती है। - भावना पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed