फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   A woman who had gone to collect grass in the forest slipped and died in bageshwar

Uttarakhand News: घास लेने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 04 Aug 2026 03:37 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Tue, 04 Aug 2026 03:37 PM IST
सार

बागेश्वर जिले के कांडा थाना क्षेत्र के बांजझिरौटी में जंगल में घास लेने गई एक महिला की पहाड़ी से पैर फिसलने के कारण गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई। इस हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
A woman who had gone to collect grass in the forest slipped and died in bageshwar
घास लेने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले के कांडा थाना क्षेत्र के बांजझिरौटी से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जंगल में घास लेने गई एक महिला की पहाड़ी से पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरने के कारण मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

विज्ञापन


बांजझिरौटी निवासी कमला देवी पत्नी पूरन राम (48) सोमवार सुबह घर से रोजमर्रा की तरह जंगल में घास लेने के लिए गई थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पहाड़ी से नीचे फिसल गईं। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका अपने पीछे चार बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं, जिनकी देखरेख और भविष्य को लेकर अब गंभीर संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही कांडा थाने की पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed