सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   As the weather changed, the district hospital was thronged with patients, with 603 new registrations on Monday.

Bageshwar News: मौसम बदलते ही जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, सोमवार को 603 नए पंजीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
As the weather changed, the district hospital was thronged with patients, with 603 new registrations on Monday.
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में लगातार बदल रहे मौसम का सीधा असर आम जनमानस के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के बाद जैसे ही जिला अस्पताल खुला, वहां मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टरों के चैंबर और दवा वितरण केंद्र तक मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं।

ओपीडी में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों ने देर शाम तक मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. गौरव कैड़ा ने बताया कि मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण इन दिनों ओपीडी में सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम, बदन दर्द और वायरल बुखार की शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस बदलते मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखने, उबला हुआ पानी पीने और धूप से सीधे ठंडी जगह में जाने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
बदलते मौसम और सोमवार की भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने पर्ची काउंटरों और ओपीडी में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जिससे कि मरीजों को ज्यादा समय तक लाइन में न खड़ा होना पड़े। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


- डॉ. तपन शर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed