{"_id":"69e5174c1280edec9702ec78","slug":"asphalting-of-vijaypur-khantoli-road-started-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124154-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: विजयुपर-खंतोली सड़क का डामरीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: विजयुपर-खंतोली सड़क का डामरीकरण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विजयुपर-खंतोली क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। पीएमजीएसवाई की ओर से लंबे इंतजार के बाद इस महत्वपूर्ण सड़क के डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र की बड़ी आबादी को सुगम यातायात की सुविधा मिल सकेगी।
करीब सात करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस सड़क पर डामरीकरण से पूर्व सभी आवश्यक तकनीकी कार्य पूरे कर लिए गए हैं। विभाग की ओर से मार्ग पर डिफेक्ट कटिंग, सुरक्षा दीवारों का निर्माण और पक्की नालियों का जाल बिछाया गया है। सड़क को मजबूती देने के लिए सोलिंग का कार्य भी मानकों के अनुसार पूरा किया गया। वर्तमान में विभाग ने तीन किलोमीटर हिस्से में हॉट मिक्स डामर बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया है। इस सड़क के सुधरने से खंतोली और आसपास के तोकों की बड़ी आबादी का जिला मुख्यालय और तहसील से संपर्क और भी बेहतर हो जाएगा।
Trending Videos