{"_id":"69e5ee4344f60878db092a61","slug":"bolero-full-of-wedding-guests-went-out-of-control-and-overturned-on-the-road-in-kapkote-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 10 बाराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 10 बाराती घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार
बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार दस लोग घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील अंतर्गत लाथी-माजखेत सड़क पर सोमवार को बारातियों से भरी एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी सवार 8 से 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। गनीमत रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Trending Videos
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें राहत कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजस्व टीम और थाना कपकोट से पुलिस बल को एंबुलेंस के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक सूचना के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य प्राथमिकता पर है और घायलों को हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
