पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Brainstorming on the expansion of the organization and welfare schemes

Bageshwar News: संगठन के विस्तार और कल्याणकारी योजनाओं पर किया मंथन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on the expansion of the organization and welfare schemes
बागेश्वर। असम राइफल्स पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, पूर्व सैनिकों के कल्याण और उनकी विभिन्न समस्याओं के समाधान की समीक्षा की।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक में 36 जेसीओ, 23 वीर नारियों समेत कुल 74 पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों के ईसीएचएस कार्ड के लाभ की जानकारी देकर जल्द कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया। बैंक पासबुक में डीएसपी संबंधी आवश्यक संशोधन कराने, उससे मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देने और स्वयं, अपने आश्रितों के नाम, पता और जन्मतिथि सहित सभी अभिलेख अद्यतन रखने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि 192 वर्ष पुरानी असम राइफल्स देश की सबसे पुरानी अर्द्धसैनिक बलों में शामिल है, जिसने हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में वीरता और समर्पण का परिचय दिया है। इसके बावजूद यह बल आज भी अपनी अलग पहचान और उचित सम्मान के लिए संघर्ष कर रहा है। इस मौके पर पूर्व कमांडेंट बलवंत सिंह, पूर्व सूबेदार मोहन चंद्र तिवारी, ऑनरेरी कैप्टन दान सिंह, गोविंद सिंह, पीसी. चंदोला, भजन राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed