पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Degree college not opened even after 10 years of announcement, villagers take out rally

Bageshwar News: घोषणा के 10 साल बाद भी नहीं खुला डिग्री कॉलेज, ग्रामीणों ने निकाली रैली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Degree college not opened even after 10 years of announcement, villagers take out rally
काफलीगैर (बागेश्वर)। क्षेत्र में डिग्री कॉलेज निर्माण की सीएम घोषणा के एक दशक बाद भी शासनादेश जारी नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया है। क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने एकजुट होकर ओखलीसिरोद से तहसील परिसर तक आक्रोश रैली निकाली और प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्ष 2016 में तत्कालीन सीएम ने काफलीगैर क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए क्षेत्र के किसानों ने कॉलेज भवन निर्माण के लिए करीब 100 नाली बेशकीमती जमीन भी शासन के नाम दान कर दी थी। इसके बावजूद इतने लंबे समय से फाइल दफ्तरों में घूम रही है लेकिन कॉलेज का जीओ तक जारी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए मीलों दूर जिला मुख्यालय या अन्य शहरों का रुख करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही डिग्री कॉलेज का शासनादेश जारी कर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ग्रामीणों ने क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी उच्चीकरण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विनोद रौतेला, ठाकुर सिंह रौतेला, बीडीसी सदस्य दीपा रौतेला, ग्राम प्रधान भूपाल सिंह रौतेला, संजय कुमार और राजेंद्र रौतेला सहित क्षेत्रीय जनता व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed