फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   BSNL network down in Pindar Valley

Bageshwar News: पिंडर घाटी में बीएसएनएल नेटवर्क ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
BSNL network down in Pindar Valley
कपकोट (बागेश्वर)। पिंडर घाटी के खाती, वाछम, सोराग, बदियाकोट, किलपारा और कुंवारी सहित कई गांवों में पिछले कई दिनों से बीएसएनएल की नेटवर्क सेवा पूरी तरह ठप है। क्षेत्र में केवल बीएसएनएल ही दूरसंचार का एकमात्र माध्यम है जिसके बार-बार बंद होने से मानसून काल में स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों और मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राजेंद्र दानू, क्षेत्र पंचायत गीता और चंदन सहित ग्रामीणों ने कहा कि आपदा के इस दौर में नेटवर्क न होने से आपातकालीन सेवाएं और बैंकिंग कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से संचार व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है। बीएसएनएल के जेटीओ गौरव तड़ागी ने बताया कि मुख्य लाइन में तकनीकी खराबी आई है, जिसकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल्द ही सेवा बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed