फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Smuggler arrested with 103 boxes of English liquor in bageshwar

UK: वैध पास की आड़ में शराब तस्करी, 103 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 12:01 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Thu, 09 Jul 2026 12:01 AM IST
सार

पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शराब तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डंगोली मार्ग से 103 पेटी अवैध मैकडॉवेल्स शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Smuggler arrested with 103 boxes of English liquor in bageshwar
arrest - फोटो : arrest

विस्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत बैजनाथ पुलिस ने वैध आबकारी पास की आड़ में चल रहे शराब तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड किया है। एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने डंगोली मार्ग पर एक पिकअप वाहन से 103 पेटी (1236 बोतल) अवैध मैकडॉवेल्स अंग्रेजी शराब बरामद की है। जब्त शराब की कीमत करीब 8.77 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए सीओ अजय साह ने बताया कि मंगलवार की देररात करीब 01:45 बजे कोतवाली बैजनाथ के उपनिरीक्षक उमेश सिंह रजवार की टीम गश्त पर थी। बैजनाथ तिराहे से डंगोली रोड की ओर एक बार के बाहर एक पिकअप (संख्या यूके 03 सीए 2114) खड़ी थी। पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली तो पिछले हिस्से में शराब की पेटियों के ऊपर एक युवक बैठा मिला।

विज्ञापन

रास्ते में ही ठिकाने लगा दी थीं 47 पेटियां
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुभाष कुमार (25), निवासी ललुवापानी, चंपावत बताया। जांच में सामने आया कि आरोपी चंपावत एफएल-2 से कंधार स्थित शराब की दुकान के लिए कुल 150 पेटी शराब का वैध आबकारी पास लेकर निकला था लेकिन अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में उसने रास्ते में ही 47 पेटियां अवैध रूप से बेच दीं। इसके बाद वह बची हुई 103 पेटियों को भी तय ठिकाने पर ले जाने के बजाय कहीं और खपाने की फिराक में बैजनाथ में रुका हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुभाष कुमार के खिलाफ कोतवाली बैजनाथ में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन भी सीज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed