{"_id":"6a51300a6bb471abd902d22a","slug":"dense-fog-halts-flights-for-the-third-day-leaving-air-passengers-disappointed-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-126416-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: घने कोहरे ने तीसरे दिन भी रोकी उड़ान, हवाई यात्री मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: घने कोहरे ने तीसरे दिन भी रोकी उड़ान, हवाई यात्री मायूस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। लगातार हो रहे मौसम में उतार-चढ़ाव और मूसलाधार बारिश का सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। बुधवार और बृहस्पतिवार को हेली सेवाएं ठप रहने के बाद शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी खराब मौसम और घने कोहरे के कारण उड़ानें निरस्त रहीं। कम दृश्यता के चलते सुरक्षा के लिहाज से देहरादून-बागेश्वर और हल्द्वानी-बागेश्वर के बीच संचालित होने वाली दोनों मुख्य हेली सेवाओं को रद्द करना पड़ा जिससे यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी।
मेलाडुंगरी हेलीपैड से देहरादून और हल्द्वानी के लिए रोजाना दो-दो उड़ानों का संचालन होता है। तय समय सारणी के मुताबिक हल्द्वानी से पहली उड़ान सुबह 08:50 बजे और दूसरी दोपहर 02:45 बजे पहुंचती है।
राजधानी देहरादून से पहला हेलीकॉप्टर सुबह 10:50 बजे और दोपहर की दूसरी उड़ान 01:30 बजे यहां पहुंचती है। आज शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी इन चारों निर्धारित समय पर यात्रा के लिए कई मुसाफिर उम्मीद लगाए हेलीपैड पर डटे हुए थे लेकिन आसमान में छाए काले बादलों और कोहरे ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
हेली सेवा के तकनीकी प्रबंधन और संचालन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में खराब मौसम के बीच उड़ान भरना बेहद जोखिम भरा होता है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी न्यूनतम स्तर पर पहुंचने की वजह से यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए उड़ानों को स्थगित रखने का फैसला लिया गया है। जैसे ही मौसम साफ होगा, सेवाएं दोबारा सुचारू कर दी जाएंगी। तब तक यात्रियों से मौसम का मिजाज देखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की गई है।