{"_id":"6a4fe31f8d5a25c0ac06a95d","slug":"video-asha-workers-demanded-rs10-lakh-upon-retirement-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: आशा कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्ति पर पर मांगे 10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: आशा कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्ति पर पर मांगे 10 लाख
अरविंद कुमार
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:36 PM IST
Link Copied
बागेश्वर। आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी नौ सूत्री मांगाें के लिए जिला कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। नगर में आक्रोश रैली निकालर डीएम के माध्यम से पीएम और सीएम को ज्ञापन भेजकर लंबित मांगों को पूरा करवाने की मांग की।
बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्र आशा कार्यकर्ताओं ने नुमाइशखेत मैदान से कलक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। कलक्ट्रेट में डीएम को सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की लगभग 11 लाख आशा कार्यत्रियां टीकाकरण, पल्स पोलियो, स्वच्छता और जच्चा-बच्चा देखभाल आदि का काम करती हैं। इसके बावजूद उन्हें राज्य और केंद्र सरकार ने कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। इसका पुरजोर विरोध करते हुए उन्होंने सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 10 लाख की आर्थिक सहायता देने, ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर 10 लाख और दुर्घटना की स्थिति में पांच लाख का भुगतान करने की मांग की। दैनिक भत्ता 800 रुपये, योग्यता के अनुसार कार्यकर्ताओं को एएनएम पदों पर नियुक्ति देने और किसी कार्य के लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को चार गुना बढ़ाने की मांग की। मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर ज्योति जोशी, चंपा दानू, जानकी, भगवती जीना, रजनी थापा, दीपा पांडेय, खष्टी देवी, आंनदी देवी, दया भाकुनी आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।