{"_id":"6a4ff5e11136fead74063b2f","slug":"harela-festival-fruit-and-ornamental-plants-are-being-decorated-in-the-market-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-126368-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: हरेला त्योहार... बाजार में सज रहे फलदार और सजावटी पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: हरेला त्योहार... बाजार में सज रहे फलदार और सजावटी पौधे
Fri, 10 Jul 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। हरेला त्योहार से पहले बाजारों में रौनक बढ़ गई है। प्रकृति और हरियाली के इस प्रतीक को संजोने के लिए लोग विभिन्न प्रकार के पौधों की खरीदारी कर रहे हैं। कारोेबारियों को त्योहार तक अधिकतर पौधे बिकने की उम्मीद है।
हरेला त्योहार के नजदीक आते ही नगर की बाजार में पौधे सजने लगे हैं। पर्यावरण और हरियाली के इस पावन पर्व को मनाने के लिए लोग फलदार, छायादार और औषधीय पौधों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में अलग-अलग प्रजातियों के पौधे 60 रुपये से लेकर 300 रुपये तक मिल रहे हैं।
व्यापारियों ने बताया कि सभी प्रकार के फलदार पौधे, छायादार और सजावटी पौधे बरेली से लेकर आते हैं। उनका कहना है कि इस साल लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है, जिससे पौधों की बिक्री पिछले वर्षों के मुकाबले काफी बेहतर हो रही है।
विज्ञापन
पौधे कीमत
लीची- 80 रुपये
नींबू- 60
कटहल- 70
समीर अली- 70
मिंडा- 140
चाइना पाम- 150
जैड प्लांट- 120
स्वर्णरेखा- 300
पान पत्ता- 200
प्रत्येक वर्ष बरेली से यहां आते हैं। जिन पौधों की मांग अधिक रहती है, उन्हें अगले साल अधिक लाने की कोशिश करते हैं। सुबह से ग्राहक आते हैं शाम तक अच्छी बिक्री हो जाती है। - विनोद कुमार, विक्रेता
पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक ग्राहक आ रहे हैं। त्योहार से पहले अधिकतर पौधे बिकने की उम्मीद है। लोग सजावटी पौधों को भी काफी पसंद कर रहे हैं। - प्रमोद कुमार, विक्रेता