{"_id":"69e907740c8ae9e5b60125b5","slug":"four-new-footbridges-will-be-built-at-a-cost-of-rs-3-lakh-each-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-124233-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तीन-तीन लाख की लागत से बनेंगे चार नए पैदल सेतु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तीन-तीन लाख की लागत से बनेंगे चार नए पैदल सेतु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में पैदल आवाजाही को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने चार नए पैदल पुलों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। इन पुलों के बनने से बरसात के दौरान उफनते गधेरों और नालों को पार करने में ग्रामीणों को होने वाले जान-माल के जोखिम से राहत मिलेगी।
लोनिवि कपकोट कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के किड़ई, फरसाली वल्ली, पेठी के उन्मेदा तोक और बोरबलड़ा के भराकांडे में इन पैदल सेतुओं का निर्माण किया जाएगा। अभी तक पुल नहीं होने से ग्रामीणाें को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता था। प्रत्येक पुल के निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन क्षेत्रों में लंबे समय से ग्रामीण छोटे पुलों और पुलियों की मांग कर रहे थे ताकि गांव की मुख्य संपर्क मार्ग से कनेक्टिविटी बनी रहे।
.........कोट
कपकोट विकास खंड के किड़ई, फरसाली वल्ली, पेठी और बोरबलड़ा क्षेत्रों में चार नए पैदल सेतुओं के निर्माण की स्वीकृति मिली है। प्रत्येक कार्य की लागत तीन लाख रुपये निर्धारित की गई है। हमारा प्रयास है कि मानसून सीजन शुरू होने से पहले इन कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। -अमित कुमार पटेल, ईई लोनिवि कपकोट
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X