सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The union of Dhendhan-Khunauli will end the exile of development

Bageshwar News: ढालन-खुनौली के मिलान से मिटेगा विकास का वनवास

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 23 Apr 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
The union of Dhendhan-Khunauli will end the exile of development
विज्ञापन
बागेश्वर। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) कपकोट ने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। विभाग ने ढालन-खुनौली और शामा क्षेत्र में मोटरमार्ग निर्माण और मिलान का कार्य शुरू कर दिया है। कार्य पूरा होने के बाद विकास का वनवास मिट जाएगा।
Trending Videos

ढालन-खुनौली मोटरमार्ग को चौंरा-भैरूचबट्टा मोटरमार्ग से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता पर है। इससे खुनौली के ग्रामीणों को चौंरा पहुंचने में सुविधा होगी। शामा क्षेत्र में गेस्ट हाउस तक मोटरमार्ग निर्माण का कार्य भी गतिमान है। इस मार्ग से गेस्ट हाउस आने वाले पर्यटकों को आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने मिलान कार्यों के लिए तीन-तीन लाख रुपये की धनराशि आवंटित की है। इन प्रयासों से क्षेत्र के कई तोकों की मुख्य मार्ग से दूरी कम हो जाएगी जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

...............
कोट
ढालन-खुनौली और शामा क्षेत्र में मोटरमार्ग निर्माण और मिलान का कार्य जनहित में बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए आवश्यक बजट आवंटित कर कार्य शुरू करा दिया गया है। विभाग का प्रयास है कि मानसून के आगमन से पहले इन दोनों कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा कर लिया जाए।

-अमित कुमार पटेल, ईई लोनिवि, कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed