सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Indiscipline in duty will not be tolerated: SP

ड्यूटी में अनुशासनहीनता नहीं होगी बर्दाश्त : एसपी

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 24 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Indiscipline in duty will not be tolerated: SP
विज्ञापन
बागेश्वर। एसपी जितेंद्र मेहरा ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्यूटी में अनुशासनहीनता करने वाले कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

मंगलवार को कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में एसपी मेहरा ने बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण करने, बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीम गठित कर अभियान चलाने, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी और सक्रिय अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। सीओ अजय लाल साह और मनीष शर्मा की मौजूदगी में पुलिस कार्मिकों की विभागीय, व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं की जानकारी ली और उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed