{"_id":"69f39cb28500258a00053135","slug":"instructions-to-provide-compensation-to-eligible-affected-persons-within-three-weeks-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124472-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पात्र प्रभावितों को तीन सप्ताह के भीतर मुआवजा देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पात्र प्रभावितों को तीन सप्ताह के भीतर मुआवजा देने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एनएच 309 के बागेश्वर-ताकुला और बागेश्वर-कांडा मार्गों पर टू-लेन चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। ताकुला मार्ग पर आधे से अधिक कटिंग का कार्य पूरा हो चुका है। कांडा मार्ग पर पेड़ों के कटान का काम चल रहा है।
बृहस्पतिवार को डीएम आकांक्षा कोंडे ने कलक्ट्रेट सभागार में चौड़ीकरण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय सीमा के भीतर मानक और गुणवत्ता के अनुरूप कार्य पूरा करने को कहा। कांडा के तहसीलदार को सरकारी भूमि में रह रहे लोगों का प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह में सत्यापन कराने को कहा। संबंधित अधिकारियों को तीन सप्ताह के भीतर सभी पात्र प्रभावितों को शासनादेश के अनुसार मुआवजे का भुगतान करने के निर्देश दिए। एनएच के ईई अशोक कुमार ने बताया कि ताकुला मार्ग पर कनगाड़छीना तक 32 किमी सड़क चौड़ीकरण में से 17 किमी में कटिंग हो चुकी है। बागेश्वर से कांडा तक 16 किमी क्षेत्र में पेड़ों का कटान कर लिया गया है। बैठक में एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम प्रियंका रानी आदि मौजूद रहीं।
Trending Videos