सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Awareness created about drug de-addiction and cyber security

Bageshwar News: नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 30 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Awareness created about drug de-addiction and cyber security
विज्ञापन
बागेश्वर। एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिया गया।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को प्रभारी कोतवाल निर्मला पटवाल ने नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में लोगों को नए आपराधिक कानूनों और साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए गए। पुलिस ने आगाह किया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना दें। लोगों को यातायात नियमों के पालन और हेलमेट व सीटबेल्ट के अनिवार्य प्रयोग की हिदायत दी गई। फायर सीजन को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों से वनों को आग से बचाने में सहयोग मांगा। अधिकारियों ने कहा कि यदि कोई अराजक तत्व जंगलों में आग लगाता हुआ दिखे, तो उसकी सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed