सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   UKD leader arrested with stolen motorcycle

Bageshwar News: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ यूकेडी नेता गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 30 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
UKD leader arrested with stolen motorcycle
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है जिसे वह हुलिया बदलकर और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था। पकड़ा गया आरोपी यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ का ब्लॉक अध्यक्ष रह चुका है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार बसकूना निवासी दीपक सिंह मेहता ने बीती 22 अप्रैल को थाना कपकोट में अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। बुधवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल यूके 02 ए 7468 के साथ जगदीश चंद्र निवासी हड़बाड़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे आने-जाने के लिए वाहन की जरूरत थी लेकिन नई मोटरसाइकिल खरीदने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। बैड़ा मझेड़ा क्षेत्र में सड़क किनारे चाबी लगी मोटरसाइकिल देख उसने उसे चोरी कर लिया। पकड़े जाने के डर से असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर यूके 02 बी 2670 लगा दिया था। पहचान छिपाने के लिए मोटरसाइकिल के इंडिकेटर, हॉर्न और हेडलाइट का वाइजर बदलकर टंकी पर काला लेमिनेशन भी करवा दिया था। पुलिस ने आरोपी के पास से मोडिफाइड की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। फर्जी नंबर प्लेट और पहचान छिपाने के प्रयासों को देखते हुए मामले में चोरी की पुनरावृत्ति, धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed