सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Jakhera Hospital will get a new building, facilities will be improved

Bageshwar News: जखेड़ा अस्पताल को मिलेगा नया भवन, बेहतर होंगी सुविधाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Jakhera Hospital will get a new building, facilities will be improved
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जखेड़ को इस साल नया भवन मिल जाएगा। भवन बनने से मरीजों को बेहतर भौतिक सुविधाएं मिलेंगी।
Trending Videos

जखेड़ा के आयुर्वेदिक अस्पताल में क्षेत्र के आठ-10 गांवों से लोग इलाज कराने आते हैं। भवन में जगह कम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य डीके जोशी ने बताया कि क्षेत्रवासी भवन का विस्तार करने की लगातार मांग उठा रहे थे। नया भवन बनने से चिकित्सालय में दवा वितरण, चिकित्सक कक्ष और अन्य आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित होंगी। मरीजों को बेहतर बैठने की व्यवस्था भी मिलेगी। लोनिवि की एई यामिनी खनायत ने बताया कि भवन के निर्माण के लिए 92.56 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है। भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस साल दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed