फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mason dies of electrocution while working on house construction in kanda bageshwar

बागेश्वर: मकान निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आया राजमिस्त्री, मौके पर ही दम तोड़ा; परिवार में कोहराम

Sat, 01 Aug 2026 05:03 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Sat, 01 Aug 2026 05:03 PM IST
सार

कांडा क्षेत्र के विजयपुर में एक मकान में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मकान में चिनाई का काम कर रहे एक राजमिस्त्री की लोहे की एंगल पर उतरे करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Mason dies of electrocution while working on house construction in kanda bageshwar
मृतक के परिवार में कोहराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले के कांडा क्षेत्र के विजयपुर में एक मकान में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मकान में चिनाई का काम कर रहे एक राजमिस्त्री की लोहे की एंगल पर उतरे करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस अचानक हुई दुर्घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


ग्राम खंतोली के बिगुल तोक निवासी 38 वर्षीय सूरज राम पुत्र गोपाल राम शनिवार को एक मकान में चिनाई और फिटिंग का कार्य कर रहा था। कार्य के दौरान लोहे का सरिया ऊपर उठाया जा रहा था, जो कि तिरछी अवस्था में ऊपर से गुजर रही बिजली के हाईटेंशन या विद्युत तार से छू गया। तार से करंट सीधे लोहे के सरिए और एंगल में उतर आया, जिसकी चपेट में आकर राजमिस्त्री गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने बेहोशी की हालत में सूरज राम को तत्काल सीएचसी कांडा पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस दुखद सूचना से मृतक की पत्नी ममता देवी (34), माता चंपा देवी (52), पिता गोपाल राम (57) तथा उसके तीन बच्चों शुभम (12), राज (8) और दीपा (16) का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीओ आनंद भंडारी ने बताया कि विजयपुर में बिजलीघर के समीप से हाईटेंशन लाइन गुजरती है। उसके समीप किसी स्थानीय निवासी के मकान में काम करने के दौरान लोहे का एंगल ऊंचाई को छू गया जिससे हादसा हुआ है, विद्युत लाइनें निर्धारित ऊचाई पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed