सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mother and daughter who went missing while collecting grass in the forest were found in the temple.

Bageshwar News: जंगल में घास लेने के दौरान गुम हुईं मां-बेटी मंदिर में मिलीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter who went missing while collecting grass in the forest were found in the temple.
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के वाछम गांव से गुम हुई मां और बेटी को पुलिस ने जंगल में एक मंदिर से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाछम के मल्लागांव तोक की नंदी देवी (42) पत्नी दान सिंह और उनकी बेटी करिश्मा (20) शनिवार को लकड़ी लेने जंगल गए थे। रात तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी।
Trending Videos

ग्रामीणों ने रात को टोली बनाकर पास के जंगल में खोजबीन की। सफलता नहीं मिलने पर रविवार को पुलिस को सूचित किया। एसडीआरएफ की टीम ने गांव जाकर ग्रामीणों के बताए अनुसार खोजबीन शुरू की। दिनभर की मशक्कत के बाद शाम करीब चार बजे दोनों महिलाओं को खोज लिया गया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि महिलाएं एक मंदिर में थीं। महिलाओं के अनुसार जंगल में लकड़ी बीनते हुए रात होने पर जंगली जानवरों का डर सताने लगा। काफी अंधेरा होने के बाद भटकते हुए उन्हें एक मंदिर दिखाई दिया था। यहीं मंदिर में उन्होंने रात बताई। महिलाओं के सकुशल मिलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed