सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People were drenched in colours on the day of Chhathri and played Holi with great enthusiasm.

Bageshwar News: छलड़ी के दिन रंगों से सराबोर हुए लोग, उल्लास से खेली होली

संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 05 Mar 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
People were drenched in colours on the day of Chhathri and played Holi with great enthusiasm.
विज्ञापन
बागेश्वर। एक सप्ताह से चल रहा होली का पर्व दंपती टीका के साथ संपन्न हो गया है। पांच दिन होली गायन के बाद छलड़ी का पर्व जिले में उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने जमकर रंग खेला।
Trending Videos

बुधवार को छलड़ी पर्व के दिन नेता, अधिकारी, नौकरीपेशा, कारोबारी सभी रंगों से सरोबार रहे। सुबह से ही अबीर-गुलाल और रंग लेकर लोगों ने घर-घर जाकर होली की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों से खेलने के साथ होल्यारों ने घर-घर जाकर आशीष की होली गाई। नाचे, गांवे, खेले फाग.. हो होलक रे.. गाकर अगले साल फिर इसी उत्साह से होली मनाने की कामना की। कलक्ट्रेट और एसपी आवास पर भी छलड़ी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। डीएम आकांक्षा कोंडे और एसपी जितेंद्र मेहरा ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। कर्मचारियों और नगरवासियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय समेत गरुड़, कांडा, कपकोट, दुगनाकुरी और काफलीगैर तहसील क्षेत्रों में भी छलड़ी और दंपती टीका के साथ होली पर्व का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्यसनमुक्त होली ने बढ़ाई पर्व की रौनक

बागेश्वर/कपकोट। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव आरे और कपकोट के ऐठाण गांव में इस बार पुरुषों की होली को व्यसनमुक्त मनाने का निर्णय लिया गया था। आरे के ग्राम प्रधान दीपक खेतवाल ने बताया कि नशे के कारण होली का माहौल खराब हो रहा था। इस साल ग्राम पंचायत ने शराब के साथ-साथ होली के दौरान बीड़ी-सिगरेट देने पर भी रोक लगाई थी। ग्रामीणों ने निर्णय की सराहना करने के साथ-साथ इसे साकार करने में सहयोग भी किया। दिन और रात को होली गायन के दौरान कोई भी होल्यार नशा करके नहीं पहुंचा। ऐठाण गांव की कमेटी ने भी व्यसनमुक्त होली के निर्णय का समर्थन करने और सहयोग देने के लिए ग्रामीणों की सराहना की है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed