{"_id":"69a9bcc754d1f46ee601fb56","slug":"villagers-carried-the-patient-on-their-backs-for-a-distance-of-800-meters-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-122848-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 800 मीटर दूरी तक मरीज को पीठ पर लाए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 800 मीटर दूरी तक मरीज को पीठ पर लाए ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के चलकाना का किरमापानी तोक सड़क सुविधा से वंचित है। गांव तक आने के लिए लोगों को 800 मीटर की चढ़ाई पार करनी पड़ती है। गांव में बीमार होने पर लोगों को सड़क तक पीठ या डोली पर लाना ग्रामीणों की मजबूरी बना हुआ है।
होली पर्व के बीच ग्रामीण महेश सिंह बघरी का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण ग्रामीणों ने उन्हें पीठ पर बैठाकर सड़क तक पहुंचाया। क्षेपं सदस्य प्रतिनिधि धीरज गढ़िया ने बताया कि सड़क नहीं होने का दंश ग्रामीण झेल रहे हैं। गांव तक आने के लिए कठिन और खड़ी चढ़ाई पड़ती है। ऐसे में डोली या पीठ पर मरीज को लाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। गर्भवतियों को भी डोली से ही ले जाना होता है। बताया कि सड़क की मांग के लिए ग्रामीण लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीण प्रमोद बघरी, दीपक बघरी, भूपाल बघरी, हरीश दानू, कवींद्र तड़ागी आदि ने जल्द गांव को सड़क से जोड़ने की मांग की है। विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों से कुछ समय पहले वार्ता हुई है। समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।
Trending Videos