फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The Horticulture Department will develop villages facing barrenness into fruit-growing belts.

Bageshwar News: बंजर होते गांवों को फलपट्टी के रूप में विकसित करेगा उद्यान विभाग

Mon, 13 Jul 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 13 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The Horticulture Department will develop villages facing barrenness into fruit-growing belts.
कांडा(बागेश्वर)। जिले में उद्यान विभाग की ओर से नई पहल की जा रही है। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बंजर हो रही जमीनों की समस्या से जूझ रहे गांवों को संवारने के लिए खाली पड़ी जमीन में फलदार पौधे रोपित किए जाएंगे। कांडा उद्यान सचल दल केंद्र के प्रभारी कमल किशोर पंत ने बताया कि क्लस्टर आधारित फलपट्टी विकास योजना के तहत सामूहिक रूप से बंजर भूमि पर फलदार पेड़ लगाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस योजना में पौधों के क्रय और निशुल्क रोपण दोनों को शामिल किया गया है। गांवों की खाली पड़ी सामूहिक जमीनों को चिन्हित कर उन्न्त किस्म के फलदार पौधे रोपे जाएंगे। योजनाओं की पारदर्शिता और सटीक निगरानी करने के लिए सभी स्थलों की जियो-टैगिंग की जाएगी। बताया कि इच्छुक ग्रामसभाएं समय रहते विभाग से संपर्क करें। उन्हें अपने क्षेत्र के स्थल की सूचना विभाग को उपलब्ध करानी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed