{"_id":"6a5283d3953fac8670006389","slug":"foundation-stone-laid-for-bsnl-4g-tower-in-baisani-communication-problem-to-be-resolved-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-126440-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बैसानी में बीएसएनएल 4 जी टावर का शिलान्यास, दूर होगी संचार समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बैसानी में बीएसएनएल 4 जी टावर का शिलान्यास, दूर होगी संचार समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कनलगड़ घाटी स्थित दूरस्थ ग्राम बैसानी में अब ग्रामीणों को संचार सेवा में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढि़या ने ग्रामवासियों की मौजूदगी में बीएसएनएल 4जी मोबाइल टावर निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास किया। टावर के स्थापित होने से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को लंबे समय से चल रही नेटवर्क की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।
शनिवार को भूमि पूजन के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक गढि़या ने कहा कि यह मोबाइल टावर क्षेत्रवासियों के लिए बेहतर दूरसंचार सुविधा, तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कपकोट के प्रत्येक गांव तक विकास की किरण पहुंचाना और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनका मुख्य संकल्प है। इस डिजिटल कनेक्टिविटी का सबसे अधिक लाभ स्थानीय विद्यार्थियों, युवाओं, व्यापारियों और किसानों को मिलेगा, साथ ही आपातकालीन सेवाओं में भी तेजी आएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान देवेंद्र गढि़या, पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र गढि़या, प्रकाश बिष्ट, गिरीश गढि़या, पूर्व बीडीसी हीरा सिंह बघरी, मंडल महामंत्री देवेंद्र गढि़या, विपिन बिष्ट, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिनेश गढि़या, चंद्र सिंह कपकोटी, दीपक खेतवाल, तारा सिंह बघरी और बलवंत बघरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
.
दूसरे सप्ताह बहाल हुई पिंडर घाटी की संचार सेवा, नेटवर्क ठप होने से हताश थे ग्रामीण
आपदा के लिहाज से संवेदनशील पिंडर घाटी के दूरस्थ गांवों में पिछले दो सप्ताह से ठप पड़ी बीएसएनएल की मोबाइल और इंटरनेट सेवा आखिरकार सुचारू हो गई है। घाटी के सीमांत गांव खाती, वाछम, सोराग, बदियाकोट, कालू, किलपारा, डौला, कुंवारी और तीख में केवल सरकारी कंपनी बीएसएनएल ही दूरसंचार का एकमात्र माध्यम है, जहां पिछले कई दिनों से नेटवर्क पूरी तरह गुल था। मामले में ग्राम प्रधान कालों राजेंद्र दानू, बीडीसी सदस्य वाछम गीता दानू, पूर्व प्रधान चंदन सिंह, भगवत सिंह, दिनेश सिंह, मान सिंह और कमल सिंह ने कहा कि मानसून काल में नेटवर्क का बार-बार ठप होना आम जनता की सुरक्षा, बैंकिंग और स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से बेहद गंभीर मामला है।
विज्ञापन