{"_id":"6a52828c061b6e5bc00fb3f3","slug":"information-on-safe-motherhood-newborn-and-child-health-bageshwar-news-c-231-1-bgs1005-126437-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सुरक्षित मातृत्व, नवजात और शिशु स्वास्थ्य की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सुरक्षित मातृत्व, नवजात और शिशु स्वास्थ्य की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण कर आधुनिक परिवार नियोजन साधनों, सुरक्षित मातृत्व, नवजात और शिशु स्वास्थ्य की जानकारी दी।
शनिवार को शिविर के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में परिवार नियोजन संबंधी सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य केवल जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में मातृ शिशु केंद्र आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जनसंख्या स्थिरीकरण और परिवार नियोजन कार्यक्रम का आयोजन किया।
कंधार और ग्राम डंगोली, कमेड़ी देवी और बैजनाथ में शिविर के दौरान एएनसी महिलाओं का पंजीकरण और टीडी वैक्सीनेशन किया। इस दौरान दो वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण किया। खंतोली के आंगनबाड़ी में शिविर के दौरान बीपी, शुगर की जांच की गई। इस मौके पर एएनएम रेवती भौर्याल, गीता खेतवाल, विमल भाकुनी, सीएचओ रितिका आर्या, कोमल, एएनएम दीपा कुमारी, आशा सोनू गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
...