फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Anaemia found among students

Chamoli News: छात्र-छात्राओं में मिली खून की कमी

Sun, 26 Jul 2026 03:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 26 Jul 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
Anaemia found among students
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/थराली। श्रीदेव सुमन के बलिदान दिवस पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चमोला की ओर से राजकीय जूनियर और प्राथमिक विद्यालय सेनू में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। डॉ. हिमांशु डिमरी ने 25 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की। उन्होंने बताया कि शिविर में अधिकांश छात्र-छात्राओं में खून की कमी, ज्वर, खांसी-जुकाम आदि से ग्रस्त थे। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, चिकित्सा कर्मियों और अभिभावकों ने विद्यालय प्रांगण में औषधीय पौधों का रोपण किया। इस मौके पर फार्मेसी अधिकारी संजोग कुमार, पवन चमोली, सतेंद्र कुमार, मंजू रतूड़ी, ओम प्रकाश बिष्ट और लक्ष्मण नेगी मौजूद थे। दूसरी ओर कर्णप्रयाग के डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने श्रीदेव सुमन के चित्र पर माल्यार्पण किया। थराली के महाविद्यालय तलवाड़ी में प्राचार्य डॉ. सेराज मोहम्मद ने बताया कि श्रीदेव सुमन ने राजशाही के अन्याय के विरोध में 84 दिनों का अनशन किया था। 25 जुलाई 1944 को उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed