फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Proposal Submitted for Shail Basantpur Primary School Building

Chamoli News: शैल बसंतपुर प्राथमिक विद्यालय के भवन का भेजा प्रस्ताव

Sat, 25 Jul 2026 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 25 Jul 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Proposal Submitted for Shail Basantpur Primary School Building
गौचर। नगर पालिका के प्राथमिक विद्यालय शैल बसंतपुर के भवन निर्माण की उम्मीद जगी है। विद्यालय भवन निर्माण का प्रस्ताव विभागीय स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। यह विद्यालय पिछले 16 वर्षों से बिना भवन के संचालित हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय शैल की स्थापना 70 के दशक में हुई थी, जहां शैल गांव और बसंतपुर की अनुसूचित जाति बस्ती के बच्चे पढ़ते थे। वर्ष 2010 में भवन जर्जर होने और शैल गांव में बच्चों की संख्या कम होने के कारण विद्यालय को बसंतपुर तोक स्थित नगर पालिका के मिलन केंद्र में शिफ्ट कर दिया गया था। वर्तमान में विद्यालय में आठ बच्चे अध्ययनरत हैं। शिक्षक सुशील राज ने बताया कि सीमित कक्ष में अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने में परेशानी हो रही है। विद्यालय भवन के लिए भूमि चिह्नित कर सभी दस्तावेज तैयार कर विभाग को भेज दिए गए हैं। कर्णप्रयाग ब्लॉक के पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी और वर्तमान उपनिदेशक विनोद सिंह मटूड़ा ने बताया कि प्रस्ताव विभागीय कार्रवाई के लिए भेजा गया है और जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed