फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Teacher passes away; condolences expressed.

Chamoli News: शिक्षक का निधन, शोक जताया

Sun, 26 Jul 2026 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 26 Jul 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
Teacher passes away; condolences expressed.
कर्णप्रयाग। राजकीय जूनियर हाईस्कूल बणसोली में कार्यरत शिक्षक सिमली गांव निवासी राजेंद्र सिंह लडोला (56) का रविवार को असामयिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सिमली में पिंडर नदी के तट पर पैतृक घाट पर किया गया। उनके निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह नेगी, यदुवीर सिंह बिष्ट, बीरेंद्र सिंह लडोला, महिपाल सिंह, पूर्व जिपंस देवेंद्र सिंह नेगी, सभासद मनोज पुंडीर आदि ने शोक जताया। संवाद
विज्ञापन



श्रीलक्ष्मीनारायण को 56 भोग किए अर्पित
कर्णप्रयाग। रविवार को डिम्मर के ग्रामीणों ने आदिगुरु शंकराचार्य की ओर से स्थापित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में सामूहिक पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भगवान को 56 भोग अर्पित कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। सुबह पुजारी टीका प्रसाद डिमरी ने विष्णु सहस्रनाम और नामावलियों से महाभिषेक पूजा कर भगवान को भोग अर्पित किया। गांव के वयोवृद्ध मोहन प्रसाद डिमरी (91) ने बताया कि ग्रामीणों ने विश्व कल्याण के लिए भगवान श्री हरि नारायण से प्रार्थना की है। अनुष्ठान में बुद्धि वल्लभ डिमरी, गोवर्धन प्रसाद, गणेश चंद्र खंडूड़ी, सावित्री देवी, सुबोधनी डिमरी, शशि देवी आदि ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed