Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Chamoli: Due to the heavy rush, an Aadhaar camp will be held at the Nauti sub-post office on Monday as well
{"_id":"6a64b385b70edc41fa00ab98","slug":"video-chamoli-due-to-the-heavy-rush-an-aadhaar-camp-will-be-held-at-the-nauti-sub-post-office-on-monday-as-well-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भीड़ के चलते नौटी उपडाकघर में सोमवार को भी लगेगा आधार शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ के चलते नौटी उपडाकघर में सोमवार को भी लगेगा आधार शिविर
नौटी उपडाकघर में आयोजित तीन दिवसीय आधार कार्ड शिविर में लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए विभाग ने सोमवार को भी शिविर जारी रखने का निर्णय लिया है। शिविर में आधार कार्ड बनवाने, आधार में संशोधन, मोबाइल नंबर लिंक व अपडेट सहित अन्य आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
नौटी उपडाकघर के उप डाकपाल हिमांशु नेगी ने बताया कि शिविर में दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। अधिक भीड़ होने के कारण कई लोग अभी तक अपने आधार संबंधी कार्य नहीं करा सके हैं। ऐसे लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को भी शिविर लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय शिविर के दौरान अब तक करीब 152 आधार संबंधी सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। इनमें नए आधार कार्ड बनाना, आधार में नाम, पता व अन्य विवरणों का संशोधन तथा मोबाइल नंबर लिंक और अपडेट करने जैसे कार्य शामिल हैं। सोमवार को भी लोगों को इन सभी सेवाओं का लाभ मिलेगा।
वहीं, स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी सुभाष रावत ने डाक विभाग चमोली से मांग की है कि क्षेत्र में आधार सेवाओं की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए शिविर को दो से तीन दिन और बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ के कारण अभी भी कई लोग आधार बनवाने और संशोधन कराने से वंचित हैं। यदि अतिरिक्त शिविर लगाया जाता है तो दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।