{"_id":"6a645e22eef15319080d8899","slug":"video-dalit-organizations-announce-protest-against-barnala-lathi-charge-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में दलित संगठनों का एलान, भूख हड़ताल पर बैठेंगे राहुल मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में दलित संगठनों का एलान, भूख हड़ताल पर बैठेंगे राहुल मलिक
बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में दलित संगठनों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। दलित सुरक्षा सेना के नेता राहुल मलिक समेत अन्य संगठनात्मक पदाधिकारियों ने कहा कि न्याय की मांग को लेकर वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उन्होंने बताया कि इस आंदोलन को विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है।
संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि बरनाला में सफाई कर्मचारियों, महिलाओं और अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय देने की मांग की।
नेताओं ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि समाज की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अनुसूचित जाति समुदाय से एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने की अपील की।
संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि बरनाला लाठीचार्ज मामले में जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और व्यापक रूप दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।