{"_id":"6a645fbd5d7433f35404db00","slug":"video-bjp-to-pay-tribute-to-kargil-heroes-tree-plantation-drives-to-be-held-at-all-booths-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि देगी भाजपा, सभी बूथों पर होगा पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि देगी भाजपा, सभी बूथों पर होगा पौधरोपण
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में हजारों सैनिकों ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अद्भुत शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया तथा भारत को ऐतिहासिक विजय दिलाई। ऐसे वीर सपूतों का बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। बिंदल ने प्रदेशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके त्याग और बलिदान को नमन करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूरे प्रदेश के सभी बूथों पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ेंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 26 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का भी सामूहिक श्रवण किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन भाग लेंगे। बिंदल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि कारगिल के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के संकल्प के साथ ही दी जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।