{"_id":"6a645f4f17bff07d210f8066","slug":"video-family-id-verification-drive-begins-in-faridabad-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में फैमिली आईडी सत्यापन अभियान शुरू, 14673 सिंगल सदस्य परिवारों की होगी घर-घर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में फैमिली आईडी सत्यापन अभियान शुरू, 14673 सिंगल सदस्य परिवारों की होगी घर-घर जांच
फरीदाबाद में फैमिली आईडी के रिकॉर्ड को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सिंगल सदस्य परिवारों के सत्यापन का अभियान शुरू किया है। जिले में ऐसे 14,673 परिवारों की पहचान की गई है, जिनकी फैमिली आईडी में केवल एक सदस्य दर्ज है। इन सभी परिवारों का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 6 लाख 26 हजार 587 फैमिली आईडी पंजीकृत हैं, जिनमें 24 लाख 70 हजार 349 सदस्य दर्ज हैं। सत्यापन अभियान को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए जिले को आठ जोन में विभाजित किया गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद शहरी क्षेत्र में 5 लाख 23 हजार 973, बल्लभगढ़ में 43 हजार 53, फरीदाबाद ग्रामीण में 31 हजार 11 और तिगांव में 24 हजार 545 फैमिली आईडी दर्ज हैं। इन सभी क्षेत्रों में विभागीय टीमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर पहुंचकर जांच करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।