Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Major standoff over water in Hansi: Victory for the Sector-5 protest; MLA Vinod Bhayana accedes to demands on the fifth day.
{"_id":"6a645c2b9021532d9601b9b7","slug":"video-major-standoff-over-water-in-hansi-victory-for-the-sector-5-protest-mla-vinod-bhayana-accedes-to-demands-on-the-fifth-day-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में पानी पर महासंग्राम: सेक्टर-5 के आंदोलन की जीत, पांचवें दिन विधायक विनोद भयाना ने मानी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में पानी पर महासंग्राम: सेक्टर-5 के आंदोलन की जीत, पांचवें दिन विधायक विनोद भयाना ने मानी मांग
हांसी के पॉश सेक्टर-5 में वर्षों से चले आ रहे पेयजल संकट को लेकर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना आखिरकार पांचवें दिन रंग लाया। लगातार बढ़ते जनसमर्थन और आंदोलन के दबाव के बीच हांसी के बीजेपी विधायक विनोद भयाना धरना स्थल पर पहुंचे और सेक्टरवासियों की प्रमुख मांग मान ली।
विधायक ने आश्वासन दिया कि सेक्टर-5 में 8 इंच की नई पाइपलाइन के माध्यम से नियमित एक घंटा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। मंगलवार तक ये पानी की सप्लाई शुरू कर दी जायेगी।इसके बाद धरनारत लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
पांच दिनों से चल रहे इस आंदोलन को किसान संगठनों, विभिन्न विपक्षी दलों और शहर के नागरिकों का लगातार समर्थन मिलता रहा। सेक्टर-5 के प्रधान शशिकांत यादव ने सभी संगठनों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे शहर और आंदोलन का साथ देने वाले हर व्यक्ति की जीत है। सभी के सहयोग और एकजुटता की बदौलत हमारी मांग पूरी हुई है।
धरनारत लोगों का कहना था कि वे नियमित पेयजल आपूर्ति का आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे। विधायक द्वारा मांग स्वीकार किए जाने के बाद आंदोलनकारियों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताया और वर्षों पुराने पेयजल संकट के समाधान की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।