{"_id":"6a33f525d7cfeea50d02d268","slug":"bear-camps-with-cubs-in-bedi-village-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-124627-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बेड़ी गांव में भालू ने बच्चों के साथ बनाया डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बेड़ी गांव में भालू ने बच्चों के साथ बनाया डेरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 18 Jun 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। बेड़ी गांव के पास करीब दस दिनों से एक भालू दो बच्चों के साथ दिखाई दे रहा है। इससे ग्रामीण डरे सहमे हैं। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग अभी तक भालू को पकड़ नहीं पाया है।
गांव के पूर्व प्रधान दीपक नेगी ने बताया कि भालू बच्चों के साथ बेड़ी से सुगड़ जाने वाले रास्ते पर एक गुफा में दिखाई दे रहा है। ग्रामीण इस रास्ते से सुगड़ गांव नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। वन दरोगा गांव आए लेकिन केवल मौखिक निर्देश देकर चले गए। नेगी ने प्रशासन से भालुओं को जल्द ट्रैंकुलाइज कर गांव से दूर छोड़ने की मांग की। वहीं रेंजर एनके नेगी ने कहा कि वन विभाग की टीम ने गांव जाकर सर्वे और जागरूकता कार्यक्रम चलाया है। इस रास्ते पर आवागमन कम है। गांव वालों को उस तरफ नहीं जाने की सलाह दी गई है। बच्चे बड़े होने पर भालू अपने आप ही चला जाएगा। संवाद