{"_id":"6a22da0bf75fe79add07b067","slug":"bhojan-matas-will-protest-on-29th-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-119018-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भोजन माताएं 29 को करेंगी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भोजन माताएं 29 को करेंगी प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। भोजन माता कामगार यूनियन ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन ने 29 जून को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का एलान किया है।
यूनियन की शुक्रवार को गोपेश्वर बैठक में संकुल स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए और निर्णय लिया गया कि चार सूत्री मांगों को लेकर 29 जून को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उनकी मांग है कि विद्यालयों में बच्चों की संख्या कम होने पर उनको निकाला न जाए बल्कि कहीं और एडजस्ट किया जाए। गैस की किल्लत होने पर भोजन माता को लकड़ी की व्यवस्था करने को न बोला जाए। विद्यालय में पानी की व्यवस्था विद्यालय प्रशासन करे। साथ ही सेवानिवृत्त होने पर सेवा काल को देखते हुए कम से कम पांच लाख रुपए। मौके पर विजया देवी, कमला देवी, मथुरा देवी, नंदी देवी, गंगा, काशी देवी, जयंती आदि मौजूद रहे।