{"_id":"69f095f89b6a9017f90efccc","slug":"bus-carrying-pilgrims-returning-from-badrinath-breaks-down-major-accident-averted-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-118341-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हुई खराब, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हुई खराब, बड़ा हादसा बचा
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 28 Apr 2026 04:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम की यात्रा कर लौट रहे गुजरात के श्रद्धालुओं की मिनी बस अचानक खराब हो गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को चट्टान से टकरा दिया जिससे बस नीचे गिरने से बच गई और बड़ा हादसा होने से बच गया।
सोमवार रात को ज्योतिर्मठ के जीरो बैंड के पास बस 21 श्रद्धालुओं को लेकर आ रही थी। यहां सड़क पर चढ़ाई है। अचानक बस में तकनीकी खराबी आ गई और बस पीछे की ओर खिसकने लगी। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए खाई की तरफ जा रही बस को चट्टान की तरफ मोड़ दिया। सूचना पर ज्योतिर्मठ पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में चोटिल हुए यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही बस को हाईवे से हटाया गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी के ज्योतिर्मठ में रहने और खाने की व्यवस्था कराई गई। संवाद
Trending Videos