सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Run a special campaign to resolve complaints on the CM helpline.

Chamoli News: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निस्तारण को चलाएं विशेष अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 29 Apr 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Run a special campaign to resolve complaints on the CM helpline.
विज्ञापन
डीएम ने शिकायतों को लेकर की समीक्षा बैठक
Trending Videos

विभागों में साप्ताहिक बैठक करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर 30 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निस्तारण को विशेष अभियान चलाएं। शिकायतकर्ता की संतुष्टि तक समाधान किया जाना जरूरी है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली शिकायतों को लेकर समीक्षा बैठक की। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा करें और समय पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। कहा कि हेल्पलाइन मोबाइल एप डाउनलोड कर नियमित मॉनीटरिंग करें, ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान हो सके। डीएम ने कहा कि बिना पर्याप्त कार्रवाई के शिकायतों को फोर्स क्लोज न किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। डीएम ने कहा कि विभाग स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक करते हुए शिकायत कर्ता से सीधे संवाद करें। सड़क निर्माण में देरी, पेयजल, विद्युत आपूर्ति की समस्याएं व आपदा मुआवजे संबंधी शिकायतें अधिक आ रही हैं। इनका समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाए ताकि लोगों की मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा और शिकायतों का समाधान भी होगा। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीएफओ सर्वेश दुबे, डीडीओ केके पंत, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed