सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Sufi singer Kailash Kher arrived to visit Badrinath.

Chamoli News: बदरीविशाल के दर्शनों के लिए पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 29 Apr 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Sufi singer Kailash Kher arrived to visit Badrinath.
बदरीनाथ में बीकेटीसी के अ​धिकारियों के साथ सूफी गायक कैलाश खैर। स्रोत: बीकेटीसी
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos


बदरीनाथ। सूफी भजन गायक कैलाश खैर ने बुधवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए और बदरीनाथ की पूजाओं में प्रतिभाग किया। उन्होंने दर्शनों के बाद सिंहद्वार पर श्रद्धालुओं के साथ भजन भी गाया। मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान ने उन्हें बदरीनाथ का प्रसाद भेंट किया।
कैलाश खैर ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि बदरीनाथ आकर आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने धाम में यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की। इस मौके पर मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, वाणी विलास डिमरी, प्रोटोकॉल अधिकारी प्रमोद नौटियाल, अवर अभियंता गिरीश रावत, संदीप कप्रवाण, वैभव नौटियाल, विकास सनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed