Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Chamoli News
›
Pokhri: Government Post Graduate College's Unique Initiative—Launch of the Achievement Outreach Campaign Yatra
{"_id":"69f2226d085447026404b1c6","slug":"video-pokhri-government-post-graduate-colleges-unique-initiative-launch-of-the-achievement-outreach-campaign-yatra-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pokhri: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की अनूठी पहल, उपलब्धि प्रचार-प्रसार अभियान यात्रा की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pokhri: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की अनूठी पहल, उपलब्धि प्रचार-प्रसार अभियान यात्रा की शुरुआत
उच्च शिक्षा से कोई भी छात्र-छात्रा वंचित न रहे, इसी संकल्प के साथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी ने एक अनूठी पहल करते हुए “उपलब्धि प्रचार-प्रसार अभियान यात्रा” की शुरुआत की है। प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा के नेतृत्व में शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को महाविद्यालय से जोड़कर उनके बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है। आज बुधवार को महाविद्यालय परिसर से पांच प्रचार-प्रसार टीमों को हरी झंडी दिखाकर विकास खंड पोखरी और आसपास के क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। प्रत्येक टीम को महाविद्यालय की उपलब्धियों, शैक्षिक गुणवत्ता और सुविधाओं से संबंधित प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों और अभिभावकों तक जानकारी पहुंचाई जा सके।
पहली टीम डॉ. प्रवीण मैठाणी के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज भणज और चन्द्रनगर पहुंची, जहां कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। दूसरी टीम डॉ. रामानन्द उनियाल के नेतृत्व में अटल उत्कृष्ट विद्यालय रडुवा चांदनीखाल और राजकीय इंटर कॉलेज गोदली सहित आसपास के क्षेत्रों में पहुंची और विद्यार्थियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी महाविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। तीसरी टीम डॉ. जगजीत सिंह के नेतृत्व में राजकीय इंटर कॉलेज आली और देवीखेत में पहुंची, जबकि चौथी टीम डॉ. आयुष बर्तवाल के नेतृत्व में राजकीय इंटर कालेज खाल सरमोला क्षेत्र में सक्रिय रही। पांचवीं टीम डॉ. ए.के. श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजकीय इंटर कालेज पोगठा और घिमतोली सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था से परिचित कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।