फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Congress emphasized strengthening booths.

Chamoli News: कांग्रेस ने बूथ मजबूती पर दिया जोर

Tue, 28 Jul 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 28 Jul 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
Congress emphasized strengthening booths.
फोटो
विज्ञापन

विनोद कुमार शाह को एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष की दी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। ब्लॉक सभागार में आयोजित ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान आगामी चुनाव रणनीति और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में विनोद कुमार शाह को एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष और सुरेंद्र सिंह कंडवाल को सैनिक प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि प्रदेश की जनता आज फिर से कांग्रेस पार्टी की मांग कर रही है। वर्तमान की भाजपा सरकार हर चीज में विफल साबित हुई है। उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में सरकार की विफलता का भी जिक्र किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बूथ मजबूत करने को सत्ता में वापसी की पहली शर्त बताया। इस दौरान चक्रधर सेमवाल, रेखा रावत और चंडी प्रसाद चौकीयाल को वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष, अमित कंडारी और विपुल ध्यानी को ब्लाॅक महामंत्री बनाया गया। यशवंत असवाल, नीरज बिष्ट, आशीष बिष्ट, प्रदीप कठैत को सोशल मीडिया टीम मेंं जगह दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी, महिला जिलाध्यक्ष उषा रावत, प्रभारी ईश्वर बिष्ट और प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट भी मौजूद थे।
विज्ञापन




यूकेडी से 50 ग्रामीण जुड़े
आदिबदरी। जनजागृति यात्रा पर निकले यूकेडी नेता आशीष नेगी का मंगलवार को भलसों गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर 50 से अधिक ग्रामीणों ने यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान चोंफुला और चांछड़ी नृत्य के साथ उत्तराखंड के लोकगीत भी गाए गए। आशीष नेगी ने कहा कि पहाड़ केवल भूगोल नहीं है यह हमारी संस्कृति, पहचान, पूर्वजों का त्याग और आने वाली पीढ़ियों की उम्मीद है। इस अवसर पर ममंद अध्यक्ष बिंजू देवी, कैलाश सिंह, सूरज नेगी, अभिषेक नेगी और मोहन नेगी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed