{"_id":"6a68ad65a17f468ee20329ab","slug":"demand-for-the-transfer-of-the-ggic-principal-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-119954-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जीजीआईसी के प्रधानाचार्य का तबादला कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जीजीआईसी के प्रधानाचार्य का तबादला कराने की मांग
Tue, 28 Jul 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिभावकों ने 13 अगस्त से कलेक्ट्रेट में आंदोलन करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर के अभिभावकों ने छात्राओं को गणवेश न मिलने, निशुल्क पाठ्य पुस्तकें न दिए जाने व कई तहर की अनियमितता पर पूर्व प्रधानाचार्य के तबादले की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रधानाचार्य का तबादला नहीं किया गया तो वे 13 अगस्त से आंदोलन को बाध्य होंगे।
एसएमसी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, पीटीए अध्यक्ष विनोद प्रसाद भट्ट, दिलीप राज, ममता देवी, उत्तरा देवी, कुसुमा देवी, धर्मी देवी आदि ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि प्रधानाचार्य रहते ललित मोहन बिष्ट ने विद्यालय में कई तरह की अनियमितताएं की हैं। उन्होंने इसकी जांच की मांग उठाई है। कहा गया कि पूर्व में भी कई बार यह मुद्दा उठाया गया, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इधर, प्रभारी सीईओ पंकज उप्रेती ने बताया कि इस संबंध में शिकायती पत्र मिला है। इसकी जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) से जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।