{"_id":"6a68ad168c7cdfda3a05a714","slug":"firefighters-removed-a-tree-that-had-fallen-on-the-highway-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-119955-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: हाईवे पर गिरे पेड़ को फायर कर्मियों ने हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: हाईवे पर गिरे पेड़ को फायर कर्मियों ने हटाया
Tue, 28 Jul 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 28 Jul 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--
गोपेश्वर। चमोली-गोपेश्वर-ऊखीमठ हाईवे पर मंगलवार को अल्कापुरी के पास अचानक एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। पेड़ गिरने के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा और बड़े वाहनों को रोकना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही गोपेश्वर से फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने वुडन कटर की सहायता से सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटाया। राहत कार्य पूरा होने के बाद मार्ग से मलबा और पेड़ के अवशेष साफ किए गए, जिसके बाद यातायात पूरी तरह से सुचारु कर दिया गया। इधर, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से सुचारु हो गई है।