{"_id":"6a159f0519b5b9655c08393f","slug":"equipment-burned-petrol-and-diesel-were-not-available-for-eight-and-a-half-hours-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-123968-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: उपकरण जले, साढ़े आठ घंटे तक नहीं मिला पेट्रोल-डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: उपकरण जले, साढ़े आठ घंटे तक नहीं मिला पेट्रोल-डीजल
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 26 May 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
चटवापीपल पेट्रोल पंप पर हाईवोल्टेज के कारण जले उपकरण
पेट्रोल-डीजल के लिए भटकते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग/गैरसैंण। चटवापीपल स्थित पेट्रोल पंप में हाईवोल्टेज के कारण कई उपकरण जल गए जिससे करीब 8:30 घंटे तक चालकों को पेट्रोल और डीजल नहीं मिल पाया। इस कारण लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए भटकना पड़ा। तकनीशियनों ने पंप पर पहुंचकर उपकरण को ठीक किया और दोपहर करीब 2:30 बजे से पेट्रोल और डीजल मिलना शुरू हो गया।
मंगलवार को सुबह करीब 6 बजे अचानक हाईवोल्टेज के कारण पेट्रोल पंप के कई उपकरण जल गए और पेट्रोल-डीजल की मशीन बंद हो गई। पंप के संचालक वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उपकरणों को सही करने के लिए तकनीशियनों को बुलाया गया। उन्होंने उपकरण ठीक किए जिसके बाद पेट्रोल-डीजल मिलना शुरू हुआ। इस दौरान पेट्रोल और डीजल भरने के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं कर्णप्रयाग और सिमली पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की व्यवस्था सुचारु रही। वहीं जीएमओयू के पंप के प्रबंधक सूरज रावत ने बताया कि 4 हजार लीटर पेट्रोल और 8 हजार लीटर डीजल उपलब्ध है जबकि 4 हजार पेट्रोल और 8 हजार लीटर का टैंक की डिमांड भेजी गई थी। वहीं सिमली में भी पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल रहा।
24 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा पेट्रोल पंप
ज्योतिर्मठ। नगर में पेट्रोल की हुई किल्लत मंगलवार को टैंकर पहुंचने के बाद दूर हो गई। 24 घंटे बाद पेट्रोल पहुंचा तो तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली। सोमवार को ज्योतिर्मठ पेट्रोल पंप पर सुबह से ही पेट्रोल खत्म हो गया था। पेट्रोल नहीं मिलने पर तीर्थयात्रियों ने जमकर हंगामा किया था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद यात्रियों को सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया गया और उसके बाद पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया। मंगलवार सुबह 11 बजे टैंकर पेट्रोल लेकर पहुंचा। टैंकर आने की सूचना मिलते ही तीर्थ यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पंप पर सभी वाहनों को पेट्रोल उपलब्ध करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
चमोली : जिले में 80 हजार लीटर पेट्रोल, 98 हजार लीटर डीजल उपलब्ध
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा के दौरान अचानक पेट्रोल-डीजल की किल्लत ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। हालांकि चमोली जिले के पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है।
चमोली जिले में गौचर से बदरीनाथ तक राजमार्ग पर 15 पेट्रोल पंप हैं। इन पेट्रोल पंपों पर 26 मई को 80 हजार 963 लीटर पेट्रोल और 98 हजार 968 लीटर डीजल उपलब्ध था। जिला प्रशासन के अनुसार सभी पेट्रोल पंपों के लिए कुल 93 हजार लीटर पेट्रोल और एक लाख 30 हजार लीटर डीजल पहुंचने वाला है। इसमें कुछ टैंकर रास्ते में हैं तो कुछ कंपनी के हैं। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं रहेगी। डीएम गौरव कुमार ने कहा कि बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हर दिन पांच हजार के करीब छोटे-बड़े वाहन पहुंच रहे हैं। यात्रा मार्ग पर अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने पर कई पेट्रोल पंपों पर समस्या हो रही है। जनपद में पेट्रोल-डीजल की समस्या देर रात तक दूर हो जाएगी। पीपलकोटी और ज्योतिर्मठ में तेल की समस्या दूर हो गई है। संवाद