{"_id":"69feffc060c6a41ed105602c","slug":"governor-lieutenant-general-retired-gurmit-singh-offered-prayers-at-badrinath-dham-chamoli-news-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: राज्यपाल ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन, देशवासियों की सुख, शांति के लिए की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: राज्यपाल ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन, देशवासियों की सुख, शांति के लिए की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली )
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 09 May 2026 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने भगवान बदरीविशाल और बाबा केदार के दर्शन, देशवासियों की सुख, शांति के लिए कामना की।
बदरीनाथ दर्शन के लिए पहुंचे राज्यपाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह आज शनिवार को बदरीनाथ-केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना कर राज्यपाल ने धाम की दिव्य एवं आध्यात्मिक गरिमा की सराहना करते हुए प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
Trending Videos
राज्यपाल के बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती तथा मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ( पीसीएस ) ने मंदिर परिसर में उनका
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वागत किया
भगवान बदरीविशाल के दर्शन के पश्चात मंदिर समिति की ओर से उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने राज्यपाल को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया । राज्यपाल ने मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि बदरीनाथ धाम देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां की व्यवस्थाएं सराहनीय हैं।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दुर्गम क्षेत्रों का पहले तैयार किया नक्शा, मकान गणना हुई आसान, जनगणना निदेशक ने बताई ये खास बातें
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान है तथा सरकार एवं प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राज्यपाल ने यात्रा के सफल संचालन के लिए मंदिर समिति, प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं।